नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। नई स्टार्टअप इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Rissala Electric Motors ने अपने पहले तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक नई इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च की है। कंपनी ने अपनी रेंज में तीन नए स्कूटर में Polo, Derby और Polo Pony को शामिल किया है और बाइक में Evolet Warrior को शामिल किया है। आइए जानते हैं ये तीनों स्कूटर्स और बाइक कैसे हैं।
Polo
Polo दो अलग-अलग Polo EZ और Polo Classic वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं।
Polo EZ में 48V 24Ah VRLA बैटरी पेक दिया गया है और इस स्कूटर की कीमत 34,499 रुपये है।
Polo Classic में 48V 24Ah लिथियम आयन बैटरी दी गई है और इस स्कूटर की कीमत 54,499 रुपये है।
Polo Pony
Polo Pony दो अलग-अलग Polo Pony EZ और Polo Pony Classic वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं।
Polo Pony EZ में 48V 24Ah VRLA बैटरी दी गई है और इस स्कूटर की कीमत 39,499 रुपये है।
Polo Pony Classic में 48V 24Ah लिथियम आयन बैटरी दी गई है और इस स्कूटर की कीमत 49,499 रुपये है।
Evolet Derby
Evolet Derby दो अलग-अलग Evolet Derby EZ और Evolet Derby Classic वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं।
Evolet Derby EZ में ज्यादा पावरफुल 60V 30Ah VRLA बैटरी दी गई है और इस स्कूटर की कीमत 46,499 रुपये है।
Derby EZ में लिथियम आयन बैटरी दी गई है और इस स्कूटर की कीमत 59,999 रुपये है।
रेंज और स्पीड
रेंज की बात की जाए तो ये तीनों स्कूटर फुल चार्ज होकर 60 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो 25 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
इन तीनों स्कूटर के अलावा Evolet ने एक नई इलेक्ट्रिक क्वाड बाइक Evolet Warrior लॉन्च की है।
Evolet Warrior में 72V 40Ah लिथियम आयन बैटरी गई है और 3KW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।
अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो यह बाइक 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। रेंज की बात की जाए यह बाइक सिंगल चार्ज होकर 50 किमी की दूरी तय कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में रिवर्स गियर भी दिया गया है, जिसकी स्पीड 20 किमी प्रति घंटा है। कीमत की बात की जाए तो Evolet Warrior की कीमत 1.40 लाख रुपये तय की गई है।
शुरुआत में इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारत के सिर्फ कुछ भागों में पेश किया जाएगा। इसमें दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हरयाणा शामिल हैं। जल्द ही इन स्कूटर्स को भारत के सभी भागों में पेश किया जाएगा।